प्रतापगढ़: पितईपुर गांव में चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चुराई, जांच के लिए पहुंची पुलिस
प्रतापगढ़ जनपद के थाना मान्धाता थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पितईपुर निवासी शाहरुख़ के घर मे बीती रात किसी समय चोर उनके घर में घुस गए। अलमारी सूटकेस बॉक्स आदि का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के गहने व नगदी चुरा ले गए। सुबह घर के परिजन सोकर उठे घर के अंदर बिखरा हुआ सामान देखकर उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी स्थानी पुलिस को दी गई।