आबू रोड: आबूरोंड में अजमेर मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने रेलखंड का निरीक्षण किया, सेफ्टी संवाद के दौरान कर्मचारियों से की चर्चा
अजमेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने बुधवार को अजमेर–आबू रोड रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत आबू रोड स्टेशन पर आयोजित सेफ्टी संवाद कार्यक्रम से हुई, जिसमें उन्होंने रेलवे की संरक्षा, सुरक्षा और तकनीकी कार्यों से जुड़े कर्मचारियों के साथ परिचालन सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की