बैतूल जिले में कॉलेज के निष्पक्ष चुनाव कराए जाने और पीपीपी मोड पर बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज के विरोध में NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेसी एक रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय लिए पहुंचे थे लेकिन कलेक्टर कार्यालय के समीप पुलिस प्रशासन द्वारा इन प्रदर्शन कारियों को कार्यालय में घुसने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा बेरिगेट लगा दिए गए थे जिसे देख प्रदर्शनकारी भड़क गए और बेरिगेट लाघ कर दूसरी तरफ आने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को वाटर कैनन चलाकर रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस अपने प्रयास में सफल हो पाती इसके पूर्व प्रदर्शनकारियों ने बेरोगेटो को गिरा दिया और पुलिस जवानों के साथ धक्का मुक्की करते हुए कलेक्टर कार्यालय में प्रवेश कर लिया।प्रदर्शन कारी कलेक्टर कार्यालय के पोर्च में बैठ गए और प्रदेश सरकार एवं जिले के भाजपा नेताओं के खिलाफ नारे बाकी करते रहे।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा महिला काग्रेस कार्यकर्ता पर लाठी चलाने का आरोप लगाया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक कलेक्टर स्वयं ज्ञापन लेने नहीं आएंगे तब तक वे यही बैठकर प्रदर्शन करते रहेंगे।