➡️ खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुलताई में की दूध में मिलावट की जांच
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार 2 सितंबर को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जांच दलों द्वारा मुलताई शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में डेयरी का निरीक्षण किया गया।
दल द्वारा अग्रवाल श्याम डेयरी मुलताई, ब्रज डेयरी एंड बेवरेजेस चिलिंग सेंटर चिखली खुर्द, जयश्री मिल्क प्रोडक्ट परडसिंगा, साहू डेयरी उद्योग सांवरी की जांच की गई। सभी डेयरी में स्ट्रिप रैपिड किट के माध्यम से मौके पर दूध के नमूनों में न्यूट्रलाइजर्स, ग्लूकोस, यूरिया, मालटोडेक्सट्रिन, सुक्रोज एवं स्टार्च की मिलावट की जांच की गई। इस दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर दूध में न्यूट्रलाइजर्स, ग्लूकोस, यूरिया, मालटोडेक्सट्रिन, सुक्रोज एवं स्टार्च की उपस्थिति नहीं पाई गई।
निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारी को राज्य शासन द्वारा एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान खाद्य कारोबारी को प्रतिष्ठान में स्वच्छता नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul