➡️ कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल बाजार में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन
कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल बाजार में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा अंतर्गत 3 सितंबर को 'कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत फसल प्रबंधन और समसामयिक कृषि समस्याओं के समाधान से अवगत कराना था। जिसमें लगभग 150 पुरुष और महिला कृषकों की भागीदारी रही।
परिचर्चा के दौरान कृषि वैज्ञानीक डॉ. मुरली इंगले द्वारा प्राकृतिक खेती पर किसानों से चर्चा की एवं कृषकों की समस्या का समाधान किया गया। डॉ. आर.डी. बारपेटे द्वारा किसानों को समसामयिक कृषि समस्याओं एवं रोग तथा कीट के नियंत्रण के समाधान से अवगत कराया। डॉ. संजीव वर्मा द्वारा उपस्थित कृषकों के मोबाईल में किसान सारथी एप डाउनलोड करवाकर एप के उपयोग से समस्या का समाधान के संबंध में जानकारी दी। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाए डॉ सुरजीत सिंह द्वारा पशु आहार, टीकाकरण, पशु रोग नियंत्रण एवं सेक्स सारटेड सिमेन की जानकारी दी गई। साथ ही पशुपालन में दुध से ज्यादा कृषि के लिए गौमूत्र, गोबर आदि के महत्व को बताया।
श्री प्रभाकर राव कडु द्वारा उदयानिकी फसल एवं उदयान विभाग की विभीन्न योजनाओं से कृषकों को अवगत कराया गया। श्री सुरेन्द्र परहाते परियोजना संचालक आत्मा द्वारा जिले में स्थापित बायो इनपुट रिर्सोस सेंटर की उन्नतीकरण तथा इन्ही केन्द्रों को जैविक उत्पाद विक्रय केन्द्र के रूप में भी स्थापित करने आगामी रणनीती के बारे में अवगत कराया गया।
उप संचालक कृषि श्री आर.जी. रजक द्वारा ई विकास प्रणाली व विभागीय योजनाओ से कृषकों को अवगत कराया गया। नवागत उपसंचालक श्री नितेश कुमार यादव द्वारा मिट्टी परीक्षण के महत्व व उसका मानव स्वास्थ्य से संबंध को विस्तार से बतराया गया। साथ ही पूर्वजों द्वारा प्रदाय कृषि ज्ञान तथा तकनीकी का आज के परिपेक्ष्य में प्रासंगिकता को स्पष्ट किया गया।
इस अवसर पर प्रचार्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र बैतूल बाजार श्री चंद्रशेखर चौधरी, सहायक संचा कृषि श्री दिपक सरेयाम, श्री विजेन्द्र वाईकर, बीटीएम श्री नितिन कुमार जायसवाल तथा कृषि विभाग एवं आत्मा का संपूर्ण अमला उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul