रावतसर: रावतसर नगरपालिका कर्मियों ने रिक्त पद अन्य विभाग के कर्मचारियों से भरने के आदेश पर जताया रोष, पालिका ईओ को सौंपा ज्ञापन
रावतसर नगर पालिका कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे रावतसर नगर पालिका कार्यालय में पालिका ईओ रजनीश चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा इसमें नगरीय निकायों में रिक्त पदों पर पदोन्नति न कर प्रतिनियुक्ति के माध्यम से अन्य विभाग के कर्मचारियों से पद भरे जाने पर रोष व असंतोष जताया है। नगर पालिका कर्मचारियों ने आदेश निरस्त किए जाने की मांग की है।