भीलवाड़ा: शहर में ऑटो चालकों की मनमानी, नियमों की उड़ रही धज्जियां; प्रशासन की बैठकें महज खानापूर्ति बनकर रह गईं
भीलवाड़ा। शहर के विभिन्न मार्गो पर दौड रहे ऑटो के चालक कानून और अनुशासन की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भीलवाड़ा नगर निगम बनने के बावजूद, यहां के टेंपो चालकों की 'आजादी' ऐसी है कि उन्हें ना तो नियमों की परवाह है और ना ही प्रशासन का कोई खौफ। शहर की सड़कों पर इन दिनों यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।