विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र निवासी सुश्री शगुन अग्रवाल का विधायक कार्यालय में उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया। शगुन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा में ऑल इंडिया 15वीं रैंक और राजस्थान में तीसरा स्थान हासिल कर चित्तौड़गढ़ का नाम रोशन किया है।