राघोगढ़: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान के आरोप पर, रुठियाई में मशाल जुलूस निकाला गया; विधायक जयवर्धन ने सभा को संबोधित किया
Raghogarh, Guna | Aug 15, 2026 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के हल्द्वानी में सभा के बाद स्थान को गंगाजल से धुलाकर अपमान करने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है। 15 अगस्त को दी जानकारी में राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में रुठियाई में विशाल मसाल जुलूस निकला, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान करने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की।