वारासिवनी: वारासिवनी में पशुओं की सामूहिक मौत से हड़कंप, खाद्य विषाक्तता की आशंका
नगर के गांधी चौक एवं गोलीबारी चौक क्षेत्र में 11 पशु अचानक बीमार हो गए, जिनमें आठ की मौत हो गई, जबकि तीन उपचार के बाद स्वस्थ हुए। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उप संचालक डॉ. घनश्याम परते ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में खाद्य विषाक्तता की आशंका जताई गई है। मृत पशुओं के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, जिसकी रिपोर