भंडरा: भंडरा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से लकड़ी की तस्करी उजागर, बेखौफ तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई जारी
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड में अवैध लकड़ी तस्करी का मामला अब खुलकर सामने आ गया है। मंगलवार शाम को प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में भारी मात्रा में लकड़ी के बोटों लट्ठों से लदा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में मुख्य सड़क से गुजरता देखा गया था, जबकि बुधवार शाम करीब 4 बजे यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई।