प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और सामूहिक सहभागिता से मजबूत होता है संगठन : विरेंद्र कौशिक
भाजपा जिला कार्यालय में मनाया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मनाया, संगठन मजबूती का लिया संकल्प
भिवानी, 25 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी जिला भिवानी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक का जन्मदिन बुधवार को स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, नवनियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने सभी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और अपनत्व से उन्हें संगठन के लिए और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा द्वारा हाल ही में घोषित जिला स्तरीय मोर्चा अध्यक्षों की नई टीम की विशेष उपस्थिति रही। भिवानी जिले में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लवकेश बंटी, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जसवंत जांगड़ा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शकुंतला कौशिक एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इमरान बापोडिय़ा कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और सामूहिक सहभागिता से मजबूत होता है। हरियाणा भाजपा द्वारा विभिन्न मोर्चों में नई जिम्मेदारियां सौंपकर कार्यकर्ताओं पर जो विश्वास जताया गया है, उससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष अपनी-अपनी टीम के साथ पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में प्रत्येक मोर्चे की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी मिलकर भिवानी जिले में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप जनसेवा के कार्य करना भी है। सभी मोर्चा अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।