पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर परिषद ने बाजार में चलाया जागरूकता अभियान - दुकानदारों के साथ-साथ आमजन से किया कूड़ा नहीं जलाने का आह्वान
स्वच्छता अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें शहरवासी: डीएमसी हरबीर सिंह
भिवानी, 25 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता को लेकर नगर परिषद ने शहर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। नगर परिषद कर्मचारियों ने दुकानदारों से सीधा संवाद कर उन्हें खुले में कचरा न जलाने के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान दुकानदारों से से आह्वïान किया कि वे कूड़े-कचरे में नगर परिषद के ऑटो टिपर में ही डालें। नगर परिषद के ऑटो टिपर डोरटू डोर जा रहे रहें हैं।
डीएमसी हरबीर सिंह ने दुकानदारों के साथ-साथ आमजन से अपील करते हुए कहा है कि कूड़े-कचरे में आग लगाने से धुंए का आवरण बनता है,जिससे पर्यावरण प्रदुषित होता है। जिसका सीधा और प्रतिकूल प्रभाव पर्यावरण व आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ता है।
उन्होंने बताया कि दुकानदारों से अपील की जा रही है कि वे कचरे को सडक़ पर फेंकने या जलाने के बजाय उचित तरीके से डस्टबिन में एकत्रित करें और नियमित रूप से आने वाले नगर परिषद के कचरा संग्रहण वाहन को ही सौंपें। गलियों या सडक़ों पर कचरा फेंकने से शहर में गंदगी का आलम बनता है। उन्होंने कहा कि शहर को प्रदुषण मुक्त व स्वच्छ बनाना हमारे ही हाथ में है। शहर को स्वच्छ बनाने में हर नागरिक सहयोग करें।
*******************ण्