जयसिंहनगर: सीधी थाने में बुजुर्ग महिला की समस्या सुन पुलिस ने पहुंचाया घर, मानवता की मिशाल पेश की
पुलिस पर पीड़ितों के ऊपर अत्याचार करने, उनकी फरियाद न सुनने की खबरें तो आए दिन मीडिया की सुर्खियां बनती रहती हैं। लेकिन जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाने की पुलिस ने मानवता की सेवा को अपना धर्म समझते हुए मानवता की मिसाल पेश करते हुए मंगलवार की दोपहर 2 बजे लगभग बुजुर्ग फरियादिया समनी बाई रैदास की शिकायत सुनने के बाद उसे उसके घर पहुंचाया है।