जयसिंहनगर: जगड़ा से पुलिस ने किशोरी को दस्तयाब किया, परिजनों को सौंपा
जिले के नवागत एसपी रामजी श्रीवास्तव द्वारा नाबालिक बच्चों की दस्याबी हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में सीधी पुलिस ने थाना क्षेत्र से गुमे किशोरी को शनिवार की दोपहर 1 बजे दस्तयाब किया है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र की फरियादिया महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि उसकी किशोरी बेटी घर से कहीं बिन बताये चले गई है।