जयसिंहनगर: बैरिहा निवासी महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति, सास और ससुर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत के बैरिहा निवासी महिला को दहेज के लिए पति, सास और ससुर के द्वारा प्रताड़ित करने का मामला गुरुवार की शाम 4 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि बैरिहा निवासी फरियादिया महिला आरती साकेत ने अपने परिजनों के साथ थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसकी शादी 2021 में बैरिहा में हुई थी।