जयसिंहनगर: अमझोर के शासकीय बालक स्कूल में शराबियों ने शराब का सेवन कर फैलाई गंदगी, वीडियो आया सामने
जिले के जयसिंहनगर जनपद शिक्षा केन्द्र अंतर्गत अमझोर में स्थित शासकीय बालक स्कूल में शराबियों के द्वारा की गई गंदगी की वीडियो सोशल मीडिया में शुक्रवार की शाम 4 बजे से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बारे में बताया गया है अमझोर में स्थित शासकीय बालक स्कूल का है, जहां पर आवारा तत्वों के द्वारा बीती ररात में बैठ कर शराब पी गई और गंदगी फैलाई गई है।