जयसिंहनगर: नगर के वार्ड नंबर-14 से एक महिला हुई लापता, गुमशुदगी का मामला हुआ दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड नं 14 से महिला के लापता होने का मामला शुक्रवार की शाम 5 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया है कि लापता महिला के परिजन महेंद्र चर्मकार निवासी वार्ड नं 14 जयसिंहनगर ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसकी पत्नी माया चर्मकार घर से मेरे बहन के घर जाने के लिए निकली हुई थी।