जयसिंहनगर: ग्राम छुदा में महिला के साथ मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुदा में महिला के साथ मारपीट करने का मामला शनिवार की दोपहर 3 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि छुदा निवासी फरयादिया महिला मुन्नी सिंह कंवर ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि आपसी रंजिश में उसके साथ उसके ही गांव के तीन व्यक्तियों ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है।