सेन्हा: सेन्हा में जमीन विवाद में लाठीचार्ज, दोनों पक्षों के नौ लोग घायल, दो महिलाओं की हालत गंभीर, रिम्स रेफर
सेन्हा के सेरेंगहातू सिठियो गांव मे रविवार शाम 3 बजे जमीन विवाद मे दो भाइयों के बीच चली लाठी डंडे मे दोनों परिवार के नौ लोग घायल हो गए. घटना की सुचना पर गांव पहुंची सेन्हा थाना पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा पहुंचाया जहां डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पतसल लोहरदगा भेजा. सदर अस्पताल मे सभी घायलों का इलाज किया गया।