सेन्हा: झलजमीरा पंचायत भवन में पंचायत विकास सूचकांक पर हुआ कार्यशाला का आयोजन
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के झलजमीरा पंचायत के पंचायत भवन में बुधवार शाम लगभग 3 बजे पंचायत विकास सूचकांक के तहत मुखिया बन्धन उरांव की अध्यक्षता में वार्ड सदस्य,पंचायत सचिव,आंगनबाड़ी सेविका, जनसेवक, सहिया,एएनएम,ग्राम संगठन,पशु चिकित्सक,डीलर सहित अन्य लोगों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया।