लोहरदगा: खनन विभाग की बालू माफियाओं पर छापेमारी, एक हाईवा और 5 ट्रैक्टर ज़ब्त
लोहरदगा : बालू के अवैध खनन, परिवहन और व्यापार के विरुद्ध शुक्रवार शाम लगभग 6:00 डीएमओ राजाराम प्रसाद ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना, कैरो, भंडरा और सेन्हा थाना क्षेत्र से अवैध बालू लोडेड एक हाईवा समेत पांच ट्रैक्टरों को अलग-अलग जप्त किया गया। खनन विभाग की फौरी कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप व्याप्त है।