सेन्हा: सेन्हा में HRDP, HDFC बैंक और वाइफ के सहयोग से महिला स्वास्थ्य विकास कार्यक्रम का आयोजन
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के कुंदगढ़ी ग्राम में शनिवार शाम 4:30 HRDP, HDFC बैंक एवं वाइफ के सहयोग से विमेन एंड हेल्थ डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें कुंदगढ़ी ग्राम के 12 स्वयं सहायता समूह ने भाग लिया l प्रोग्राम का उद्देश्य SHG की दीदी के साथ स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता फैलाना एवं गांव वालों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है।