सादुलशहर: सादुलशहर के पूर्व विधायक ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के मुद्दे पर की प्रेस वार्ता
भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सादुलशहर के पूर्व विधायक जगदीश जांगीड़ ने सादुलशहर क्षेत्र में बढ़ते नशे और अपराध को लेकर सोमवार को दोपहर 1:00 प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हालिया सादुलशहर दौरे के दौरान क्षेत्र की समस्याओं पर कोई ठोस बात नहीं होने का आरोप लगाया।