पटियाली: पटियाली में धूमधाम से मनाया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
पटियाली में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में प्रो. नीरज किशोर मिश्रा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता चेयरपर्सन कंचन शाक्य ने की। कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की।