जालौन में देर रात घर में घुसकर दंपति से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद फिर धमकी!
घुआताल मोहल्ले में विवाद का मामला, पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और सुरक्षा की लगाई गुहार
जालौन नगर के घुआताल मोहल्ले में देर रात घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है।
पीड़िता मुस्कान पत्नी राज वर्मा ने आरोप लगाया कि सोनू पुत्र सुरेश, विकास पुत्र कल्लू और दो अज्ञात व्यक्ति शराब के नशे में उसके घर पहुंचे, गाली-गलौज की और विरोध करने पर उसके व पति के साथ मारपीट की।
पीड़िता का आरोप है कि घर से बाहर ले जाकर भी उसके साथ मारपीट की गई। जब वह शिकायत करने कोतवाली पहुंची और वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में विकास व कुछ अन्य लोगों ने रोककर दोबारा मारपीट की धमकी दी।
पीड़िता ने जालौन पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
आखिर विवाद की वजह क्या थी?
शिकायत के बाद भी धमकी क्यों?
मामले में किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है।
शिकायत और आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी—कौन सही, कौन गलत, फैसला जांच के बाद!
सुनिए, पीड़िता ने क्या कुछ बताया…
आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#Jalaun #JalaunNews #BreakingNews #JalaunPolice #CrimeNews #घुआताल #मारपीट #पुलिसजांच #पीड़िताकीगुहार #सचकीआवाज #पत्रकारसोनूमहाराज
Kalpi, Jalaun | Nov 29, 2026