मईया सामान योजना का पैसा कब मिलेगा !! #jharkhandnews #hemantsoren #maiyayojna #jharkhandihindinews
चुनाव परिणाम इनके पक्ष में आने के पीछे मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का जबरदस्त योगदान है। महिलाओं को हर महीने सम्मान राशि भेजने वाली हेमंत सोरेन सरकार की मंइयां सम्मान योजना ने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के पक्ष में चुनाव के दौरान जबरदस्त कमाल दिखाया। यह ना सिर्फ वोटों में बड़े पैमाने में तब्दील हुआ, बल्कि सत्ता में आने का दावा कर रही भारतीय जनता पार्टी को काफी पीछे धकेल दिया। सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों के वोट प्रतिशत में भी पूर्व के मुकाबले उछाल आया।