राम जानकी ठाकुरबाड़ी असुरारी में चारदीवारी निर्माण का शिलान्यास, सांसद गिरिराज सिंह की पहल पर ₹28.53 लाख की योजना स्वीकृत
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
: बरौनी प्रखंड के नगर परिषदबीहट अंतर्गत असुरारी स्थित ऐतिहासिक राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर के दिन बहुरने वाले हैं। योजना एवं विकास विभाग द्वारा ठाकुरबाड़ी की चारदीवारी (घेराबंदी) निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार के कर-कमलों द्वारा किया गया।
यह महत्वपूर्ण योजना बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह की विशेष पहल और अनुशंसा पर स्वीकृत की गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी हर्ष का माहौल है।₹28.53 लाख की
से होगी घेराबंदीशिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद वरिष्ठ ग्रामीण व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बतायाः"ठाकुरबाड़ी की सुरक्षा और सुंदरीकरण के लिए यह बेहद जरूरी योजना है। कुल ₹28,53,000 (अट्ठाईस लाख तिरपन हजार रुपये) की लागत से इस चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। सांसद गिरिराज सिंह के प्रयास और विधायक रजनीश कुमार के सहयोग से यह कार्य धरातल पर उतर सका है।"धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अहम विधायक रजनीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास हमारी संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए आवश्यक है। चारदीवारी बनने से ठाकुरबाड़ी की जमीन सुरक्षित होगी और यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को एक बेहतर और सुरक्षित माहौल मिल सकेगाशिलान्यास के इस ऐतिहासिक पल के गवाह क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक बने। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:बबीता देवी (मुख्य अध्यक्ष, नगर परिषद बीहट)शंभू कुमार सिंह (प्रखंड विश्व सूत्री अध्यक्ष)
अशोक सिंह (वार्ड पार्षद)
शशि पाल कुमार (वार्ड प्रतिनिधि)यशस्वी आनंद (नगर मंडल अध्यक्ष)रविंद्र कुमार (पूर्व सरपंच)
फलिंदर कुमार (स्थानीय नेता/समाजसेवी)
राममिलन सिंह व सुनील कुमार (ग्रामीण)
निर्माण कार्य शुरू होने की खुशी में स्थानीय ग्रामीणों ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि इस चारदीवारी के बन जाने से ठाकुरबाड़ी परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बंद होगा और मंदिर की पवित्रता बनी रहेगी