आंवला: धर्मपाल सिंह ने आंवला कान्हा गौशाला में गोवर्धन पूजा की, कहा- गोवंशीय पशु भारत की मूल पहचान हैं
Aonla, Bareilly | Nov 10, 2026 आंवला कस्बे में रेलवे स्टेशन रोड स्थित नगरपालिका की कान्हा गौशाला में गोवर्धन पूजा हुई। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री और राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह ने मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे पूजा की। पूजा के बाद उन्होंने गौमाता को गुड़ और फल खिलाए।