खैरलांजी: प्रधानमंत्री आवास योजना के भवन में खुली शराब की दुकान, ग्रामीणों में आक्रोश
महकेपार में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत बने भवन का उपयोग गरीबों के लिए आवास के बजाय शराब दुकान संचालित करने के लिए किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना जिले के ग्राम महकेपार की है, जहां स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस पर कड़ा विरोध दर्ज किया है। ग्रामीणो ने बताया है कि जिस भवन का निर्माण गरीब और बेघर परिवारो