नासिक में अनोखा विरोध - नगर पंचायत अधिकारी की टेबल पर छोड़े आवारा कुत्ते।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान होकर शिवसेना (UBT) की युवा सेना ने अनोखा विरोध किया।
युवासेना जिलाप्रमुख विक्रम रंधवे के नेतृत्व में कार्यकर्ता 2 बोरियों में 4-5 आवारा कुत्ते (पिल्ले) भरकर सीधे नगर पंचायत के मुख्याधिकारी धीरज भामरे के दफ्तर पहुंच गए और उनकी टेबल पर ही कुत्तों को छोड़ दिया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पिछले 6 महीने से शिकायत कर रहे हैं, हर महीने 100 से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने से घायल हो रहे हैं, बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और दोपहिया चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं, लेकिन प्रशासन सिर्फ टेंडर-टेंडर कह रहा है। गुस्से में कार्यकर्ताओं ने अधिकारी की टेबल पर नोटों की माला भी रख दी।
अधिकारी ने कहा कि कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी के लिए 2 बार टेंडर निकाला जा चुका है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद निफाड पुलिस ने विक्रम रंधवे और साथियों पर सरकारी काम में बाधा और पशु क्रूरता का केस दर्ज किया है।