पार्षद भोलाराम प्रजापत को उपसभापति बनाने की मांग
चित्तौड़गढ़ 18 सितम्बर। वार्डवासियों व शहर के प्रबुद्ध कार्यकर्ता, वरिष्ठजनों द्वारा वार्ड नं. 11 से निर्वाचित हुए पार्षद भोलाराम प्रजापत को उपसभापति बनाये जाने की मांग की गई।
मुलाकात करने गये प्रबुद्धजनों द्वारा पार्षद भोलाराम के लगातार राजनीतिक सफर को देखते हुए उन्हें इस पद के लिए पर्याप्त अनुभवी बताया। उनके अनुसार ओबीसी वर्ग से आने वाले प्रजापत 5 बार पार्षद निर्वाचित हुए है। जमीन से जुड़े होकर पुराने शहर से इनका काफी लगाव रहा है। इन्हें चित्तौड़गढ़ की समस्त मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता का ज्ञान है। पार्टी में भी काफी वर्षों से इनकी सेवाएँ सराहनीय रही है। लगभग 38-40 वर्षों से पार्टी में सेवारत रहे हैं। निर्विवाद राजनीतिक सफर में भोलाराम प्रजापत प्रत्येक परिस्थितियों में ढलने वाले व्यक्तित्व रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी इनके द्वारा वार्ड जीता गया। वर्तमान पार्षदों में भी इन�