कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर भदेसर पहुंचे, धीरजी का खेड़ा में शहीद पहलवान गुर्जर के स्मारक पर पहुंच उन्हें नमन किया।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
भदेसर। धीरजी का खेड़ा निवासी के जवान पहलवान गुर्जर का निधन 16 अप्रैल को हुआ था। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सैन्य सम्मान के साथ किया गया था।
स्मारक पर नमन करने के बाद धीरज गुर्जर शहीद के परिवारजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान उनके साथ बड़ी सादड़ी के पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमल गुर्जर, भदेसर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह, पूर्व सरपंच नारायण गुर्जर, वर्तमान सरपंच सीताराम गुर्जर, धीरजी का खेड़ा कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर लाल गुर्जर, बीपी सिंह नरदारी, गंगा गुड़ा कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष अंबालाल जाट, शोभा लाल गुर्जर, गुर्जर महासभा संयोजक प्रहलाद गुर्जर, शेट्टी राजाराम रबारी और शहीद के पिता रामलाल गुर्जर मौजूद रहे।
परिवार के सदस्यों में जगन्नाथ, हरिराम, नारायण लाल और धीरजी का खेड़ा पंचायत के उप सरपंच मुकेश गिरी गोस्वामी, भेरुलाल गुर्जर, रमेश गुर्जर, राजू गुर्जर, उदयलाल गुर्जर, ओमकार गुर्जर, कालू लाल गुर्जर और कई ग्रामवासी भी उपस्थित थे।
पूर्व राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि शहीद पहलवान गुर्जर की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने सरकार से शहीद स्मारक को उचित दर्जा देने और उसके विकास की मांग की।