सोरांव: मऊआइमा इलाके के विभिन्न स्थानों पर मोहर्रम की आठवीं तारीख का निकाला गया जुलूस
मऊआइमा ब्लॉक क्षेत्र में मोहर्रम की आठवीं तारीख का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिसमें मियांजी का पुरा, मरखामऊ, पिलखुवा, महरौडा , राम नगर गंसियारी, तिलई बाजार, सुल्तानपुर खास सहित विभिन्न गांवों में यह जुलूस अकीदत और श्रद्धा के साथ निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम और नौहाखानी की गई।