राशमि: राशमी में 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन, 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ बनास नदी में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं
राशमी। कस्बे और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को 10 दिवसीय गणेश महोत्सव पूरा हो गया। 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।कस्बे में सामूहिक रूप से स्थापित और घरों में रखी गई गणेश प्रतिमाओं को बनास नदी में विसर्जित किया गया। विसर्जन यात्रा डीजे की धुन पर निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु गुलाल उड़ाते, फूल बरसाते और नाचत