सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान केंद्रवार मतपत्रों के विखंडन कार्य एवं मतदान सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने मतपत्रों के पूरी सतर्कता से पृथक्करण करने तथा प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए निर्धारित सूची के अनुसार मतदान सामग्री का मिलान एवं सत्यापन सुनिश्चित कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचन कार्यों में अत्यंत सावधानी बरतने तथा किसी भी स्तर पर त्रुटि की गुंजाइश नहीं रहने देने पर जोर दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Chief Electoral Officer, Bihar
1 views | Patna, Bihar | Oct 19, 2026