दुर्गापूजा के मद्देनजर आज जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सासाराम के तकिया एवं रौजा रोड स्थित पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों और पूजा समितियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान लोगों की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया।
#iprd
#bihargovernment
#durgapuja2026
#publicservice
#cmsamrat
Patna, Bihar | Oct 18, 2026