पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
. उड़नदस्ता टीम द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पर सतत निगरानी।
. अवांछित गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सघन वाहन जाँच अभियान।
. नकदी, प्रतिबंधित सामग्री एवं अवैध अग्निशस्त्रों के परिवहन पर विशेष नजर।
. शहर के सभी प्रवेश बिंदुओं पर सतर्कता तथा आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई।
जिलाधिकारी-सह-सहायक निर्वाची पदाधिकारी, पटना, श्री कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने संबंधित पदाधिकारियों को जाँच अभियान और सघन करने तथा निर्वाचन की शुचिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
Patna Police
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Chief Electoral Officer, Bihar
Patna, Bihar | Oct 19, 2026