कटिहार: नगर थाना पुलिस ने 45.5 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, बाइक जब्त, जेल भेजा, जांच शुरू
नगर थाना पुलिस ने शहर से 45.5 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में एक बाइक भी जप्त किया है। यह मामला रात आठ बजे का है । पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।