कटिहार: हिंद सेना प्रमुख शिवदीप लांडे शहीद चौक पर पहुंचे, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और लोगों से मिले
गुरुवार की शाम 6 बजे हिंद सेना प्रमुख शिवदीप लांडे एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे थे। यहां उन्होंने जिले के अलग-अलग प्रखंडों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की इसके पश्चात वह शहिद चौक पहुंचे। जहां उन्होंने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मीडिया से रूबरू हुए। इसके पश्चात शहर में वह भ्रमण किया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।