कटिहार: विकास भवन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक ने लोगों को खोये हुए मोबाइल लौटाये
गुरुवार की दोपहर 3 बजे विकास भवन के सभागार में ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस लौटाया गया। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से लोगों को उनका खोया या चोरी हो गया मोबाइल वापस लौटाया। कुल 200 लोगों को ऑपरेशन मुस्कान के तहत उनका फोन उन्हें वापस लौटाया गया।