कटिहार: पकड़िया में दो पक्षों के बीच विवाद, मारपीट में महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
पकड़िया में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुए मारपीट में महिला जख्मी हो गयी। यह मामला शाम सात बजे का है। पीड़िता को इलाज के लिए प्राणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फ़िलहाल , पीड़िता का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है।