मुलताई: मुलताई नगर में 120 वर्षों से चली आ रही रामलीला शुरू हुई, करीब 2 वर्षीय वसु ने निभाई श्री राम के बाल्यकाल की भूमिका
Multai, Betul | Oct 17, 2024 मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में बुधवार रात 9 बजे से रामलीला का मंचन शुरू हुआ। यह रामलीला मुलताई नगर में करीब 120 वर्षों से लगातार होते आ रही है। इस वर्ष रामलीला के पहले दिन सबसे पहले श्री गणेश वंदना एवं मां सरस्वती की वंदना की गई। जिसके बाद श्री राम जन्म एवं ताड़का वध की लीला प्रस्तुत की गई।