गोरखपुर: विजयादशमी पर योगी आदित्यनाथ ने गुरु-शिष्य परंपरा निभाई, भगवान श्रीराम का किया राजतिलक
गोरखपुर। विजयादशमी के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से पूजन किया। तुरही, नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच मंदिर पहुंचे योगी ने गुरु गोरखनाथ के चरणों में श्रद्धा निवेदित कर लोककल्याण और विश्व मंगल की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर के अन्य देव विग्रह