घाट: घाट रामणी मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत
Ghaat, Chamoli | Mar 26, 2025 पुलिस कार्यालय से बुधवार 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार घाट रामणी मोटर मार्ग पर बीते देर रात्रि को एक बोलेरो गाड़ी सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गिर गई है जिसमें चालक करण सिंह नेगी पुत्र स्व. जोत सिंह नेगी निवासी ग्राम रामणी उम्र करीब 53 वर्ष की मौके पर मौत हो गई है। जबकि वाहन में सवार मोहन सिंह निवासी ग्राम रामणी को हल्की चोट आई है।