घाट: थाना नन्दानगर पुलिस ने 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, वाहन भी किया गया सीज
Ghaat, Chamoli | Mar 25, 2025 पुलिस कार्यालय से मंगलवार 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के कुशल नेतृत्व में चमोली पुलिस का नशा तस्करों के प्रति लगातार अभियान जारी है जिसके तहत थाना नन्दानगर पुलिस एवं एसओजी चमोली की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान काण्डई पुल के पास एक वाहन मे आरोपित कुलदीप सिंह निवासी बूरा को गिरफ्तार किया गया।