घाट: प्रदेश के बाद जनपद स्तर पर नव युवक कनोल और महिला मंगल दल ने पगना में प्राप्त किया प्रथम स्थान
Ghaat, Chamoli | Mar 23, 2025 प्रदेश में विभिन्न खेल कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नंदानगर कनोल गांव के नव युवक संघ ने जनपद में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। रविवार को दोपहर 12 गोपेश्वर पुलिस मैदान में सरकार के तीन वर्ष पूर्ण पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में नव युवक संघ कनोल को 5 हजार रुपए चेक देकर सम्मानित किया गया।