घाट: नन्दानगर थाना पुलिस ने 1 वारंटी को भेटी मोटर मार्ग से किया गिरफ्तार
Ghaat, Chamoli | Mar 18, 2025 माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपेश्वर द्वारा वा0सं0- 08/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम में जारी वारंट से सम्बन्धित अभियुक्त/वांरटी मान सिंह पुत्र खिलाफ सिंह निवासी ग्राम धुर्मा थाना उम्र 43 वर्ष, की गिरफ्तारी हेतु थाना नन्दानगर पुलिस द्वारा थाना स्तर पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। मंगलवार को सुबह 11 बजे पुलिस टीम ने अभियुक्त को पकड़ा।