घाट: नन्दानगर के सलबगड के पास खड़िया की खान में 6 मार्च को हुई दुर्घटना की जांच जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चमोली को सौंपी
Ghaat, Chamoli | Mar 25, 2025 तहसील नन्दानगर के सलबगड के पास स्थित खड़िया की खान में 06 मार्च 2025 को लखपत सिंह निवासी ग्राम घूनी रा0उ0नि0क्षे0 फरखेत तहसील घाट की ट्रॉली से गिरकर सिर में चोट आने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद मंगलवार को शाम 4 बजे जिला मजिस्ट्रेट चमोली संदीप तिवारी के आदेशों के क्रम में इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच उप जिलाधिकारी चमोली द्वारा की जा रही है।