टीकमगढ़: शासकीय आई टी आई टीकमगढ़ में रोजगार मेला आयोजित, 41 अभ्यर्थियों को मिले ऑफर लेटर
कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य टीकमगढ़ जिला प्रशासन के सहयोग से शनि मंदिर के पास शासकीय आईटीआई में युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान 41 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिए गए। साथ ही अप्रेंटिसशिप के लिए एक अभ्यर्थी का चयन किया गया।